एकनाथ शिंदे के पायलट ने विमान उड़ाने से किया मना, 1 घंटे एयरपोर्ट पर फंसे
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को शुक्रवार को पायलट द्वारा विमान उड़ाने से इनकार किए जाने पर जलगांव एयरपोर्ट पर 1 घंटा इंतजार करना पड़ा। बकौल रिपोर्ट, पायलट ने अपनी ड्यूटी खत्म होने और स्वास्थ्य खराब होने का हवाला दिया था जिसके बाद पायलट को काफी मनाया गया तब उसने शिंदे को लेकर विमान से मुंबई के लिए उड़ान भरी।