एकबार जैकी चैन ने मेरे जूते साफ किए थे जिसे देखकर मैं चौंक गया था: सुधांशु पांडे
ऐक्टर सुधांशु पांडे ने एक पॉडकास्ट में कहा है, हॉलीवुड में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐक्टर जैकी चैन ने गंदे हुए मेरे जूते को साफ किया था जिसे देखकर मैं चौंक गया था। सुधांशु ने कहा, "जैकी समय को बर्बाद नहीं करना चाहते थे।" उन्होंने कहा, "ग्लोबल आइकन जैकी चैन काफी विनम्र ऐक्टर हैं।"