एक्टिविज़न ब्लिज़र्ड व एक्सबॉक्स से 1,900 कर्मियों की छंटनी करेगी माइक्रोसॉफ्ट: रिपोर्ट
'द वर्ज' की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट अपनी वीडियो गेमिंग कंपनी एक्टिविज़न ब्लिज़र्ड और एक्सबॉक्स से 1,900 कर्मचारियों की छंटनी करेगी। यह आंकड़ा माइक्रोसॉफ्ट की गेमिंग डिवीज़न के कुल कर्मचारियों का करीब 8% है जिसमें 22,000 कर्मचारी हैं। गौरतलब है कि माइक्रोसॉफ्ट ने बीते वर्ष के आखिर में $69 बिलियन में एक्टिविज़न ब्लिज़र्ड का अधिग्रहण किया था।