एक्यूपंक्चर विधि से घर पर प्रसव कराने की कोशिश में महिला व नवजात बच्चे की हुई मौत
तिरुवनंतपुरम (केरल) में एक्यूपंक्चर विधि से घर पर प्रसव कराने की कोशिश में 36-वर्षीय महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दंपति ने डॉक्टर के बजाय एक्यूपंक्चर विशेषज्ञ की मदद ली थी। पुलिस ने मामले में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज कर महिला के पति को हिरासत में ले लिया है।