एक्सपोसैट अपनी कक्षा में पहुंच गया: ब्लैक होल्स के अध्ययन के लिए भेजे गए मिशन को लेकर इसरो
इसरो ने सोमवार को बताया कि पीएसएलवी-सी58 व्हीकल ने एक्स-रे पोलारीमीटर सैटेलाइट (एक्सपोसैट) को उसकी कक्षा में स्थापित कर दिया। इसरो ने बताया, "पीएसएलवी-सी58 ने सैटेलाइट को 6 डिग्री झुकाव के साथ तय 650 किलोमीटर की कक्षा में स्थापित कर दिया।" इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया, "हम सैटेलाइट के सोलर पैनल डिप्लॉय होने का इंतज़ार कर रहे हैं।"