एग्ज़िट पोल्स का अनुमान, पुद्दुचेरी में फिर बनेगी NDA की सरकार
पुद्दुचेरी के एग्ज़िट पोल्स में एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है। एक्सिस माय इंडिया के पोल में बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA को 16-20, कांग्रेस गठबंधन को 6-8 और ऐक्टर विजय की पार्टी टीवीके को 2-4 सीटें मिल सकती हैं। पीपल्स प्लस के पोल में बीजेपी को 5-6, उसके सहयोगी एनआईआरसी को 10-12 सीटें मिलने का अनुमान है।