एग्ज़िट पोल्स के मुताबिक किस राज्य में कौनसी पार्टी है आगे?
'इंडिया टुडे-ऐक्सिस माय इंडिया' के एग्ज़िट पोल के मुताबिक, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त मिल रही है। वहीं, मध्य प्रदेश में 'दैनिक भास्कर' ने कांग्रेस को जबकि 'न्यूज़24-टुडेज़ चाणक्य' ने बीजेपी को आगे दिखाया है। एग्ज़िट पोल्स के अनुसार, तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बन सकती है जबकि मिज़ोरम में त्रिशंकु विधानसभा के आसार हैं।