एग्ज़िट पोल निकालने वाली 'टुडेज़ चाणक्य' ने सही आकलन न करने के बाद मांगी माफी
एग्ज़िट पोल निकालने वाली 'टुडेज़ चाणक्य' ने लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों का सही आकलन न कर पाने को लेकर जनता से माफी मांगी है। एजेंसी ने 'X' पर लिखा, "हम इस लोकसभा चुनाव का आकलन करने में विफल रहे। अपने सभी दोस्तों और शुभचिंतकों से ईमानदारी से माफी मांगते हैं। सभी विजयी उम्मीदवारों और पार्टियों को बहुत-बहुत बधाई।"