एच-1बी वीज़ा के नियमों में किन बदलावों का दिया गया है प्रस्ताव?
अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट और सिटिज़नशिप ऐंड इमिग्रेशन सर्विसेज़ ने एच-1बी वीज़ा चयन प्रक्रिया में बदलाव के प्रस्ताव दिए हैं। इसके तहत हर व्यक्ति केवल एक बार चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकता है। छात्र वीज़ा धारकों, उद्यमियों, गैर-लाभकारी संगठनों के कर्मचारियों और अमेरिका में अपनी फर्म बनाने के इच्छुक संस्थापकों के लिए अधिक लचीलापन लाने का प्रस्ताव है।