एच-1बी वीज़ा धारकों के जीवनसाथी कर सकते हैं अमेरिका में नौकरी

एच-1बी वीज़ा धारकों के जीवनसाथी अमेरिका में नौकरी कर सकेंगे और इससे टेक्नोलॉजी सेक्टर में काम करने वाले विदेशी नागरिकों को फायदा होगा। अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज ने उस मुकदमे को खारिज कर दिया जिसमें एच-1बी वीज़ा धारकों की कुछ श्रेणियों के जीवनसाथियों को रोज़गार प्राधिकरण कार्ड देने वाले ओबामा कार्यकाल के नियमों को निरस्त करने की मांग की गई थी।

Load More