एच3एन2 इन्फ्लुएंज़ा के मामलों के बीच सरकार ने बताया कितने प्रतिशत मरीज़ों में मिले कौनसे लक्षण?
केंद्र ने शुक्रवार को बताया कि इन्फ्लुएंज़ा के अलग-अलग सब-टाइप से प्रभावित मरीज़ों की तुलना में एच3एन2 इन्फ्लुएंज़ा के मरीज़ों के अस्पताल में भर्ती होने की संभावना सबसे अधिक है। सरकार ने कहा, "एच3एन2 इन्फ्लुएंज़ा मरीज़ों में लगभग 92% बुखार से पीड़ित थे जबकि 86% कफ, 27% सांस की तकलीफ, 16% खराश, 16% निमोनिया और 6% दौरे से पीड़ित थे।"