एच5एन1 बर्ड फ्लू के हालात चिंताजनक, सभी देश सतर्क रहें: लड़की की मौत के बाद डब्ल्यूएचओ
कंबोडिया में 11-वर्षीय लड़की की एच5एन1 बर्ड फ्लू के कारण मौत होने के बाद डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि सभी देशों को इस वायरस को गंभीरता से लेना चाहिए और सतर्कता बढ़ानी चाहिए। डब्ल्यूएचओ ने कहा, "दुनियाभर में पक्षियों में इसके फैलने और इंसानों व स्तनधारियों में इसके बढ़ते मामलों को देखते हुए एच5एन1 के हालात चिंताजनक लगते हैं।"