एचआईवी पॉज़िटिव शख्स का कर्नाटक में उसके घर पर किया गया रेप
बेंगलुरु (कर्नाटक) के बाहरी इलाके में 56-वर्षीय एचआईवी पॉज़िटिव शख्स का कथित तौर पर रेप किया गया है। बकौल पुलिस, एक एनजीओ में काम करने वाले पीड़ित की दोस्ती सालभर पहले आरोपी से हुई थी और घर पर अकेला पाकर आरोपी ने उसे जूस में नींद की दवा दे दी। उसने कथित तौर पर घर से कैश-गहने भी चुरा लिए।