एचएस प्रणय ने ऐतिहासिक जीत के बाद अपनी टी-शर्ट फेंककर मनाया जश्न, शेयर की तस्वीर

भारतीय शटलर एचएस प्रणय ने 41 वर्षों में एशियाई खेलों में भारत के लिए उसका पहला बैडमिंटन पुरुष एकल पदक सुनिश्चित करने के बाद अपनी टी-शर्ट फेंककर जश्न मनाया जिसकी तस्वीर उन्होंने 'X' पर शेयर की है। प्रणय ने लिखा, "आज दर्द का जुनून से मुकाबला हुआ और जुनून भारी पड़ा। अगला पड़ाव: एशियन गेम्स का सेमीफाइनल।"

Load More