एचऐंडएम ने बच्चों को सेक्शुअलाइज़ करने का आरोप लगने के बाद 2 बच्चियों वाला ऐड लिया वापस
फैशन ब्रैंड एचऐंडएम ने स्कूल यूनिफॉर्म के उस विज्ञापन को वापस लेते हुए माफी मांगी है जिसमें 2 बच्चियों को दिखाया गया था। विज्ञापन के कैप्शन में लिखा था, "एचऐंडएम के बैक टू स्कूल फैशन से दूसरों को करें आकर्षित।" सोशल मीडिया यूज़र्स ने विज्ञापन को 'अनुचित' बताते हुए कहा था कि यह 'बच्चों को सेक्शुअलाइज़' करना है।