एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख ने की रिटायरमेंट की घोषणा
हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (एचडीएफसी) के चेयरमैन दीपक पारेख ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा की है। पारेख ने 30 जून को एचडीएफसी के शेयरधारकों को लिखे अपने आखिरी पत्र में कहा है, "मेरे संन्यास लेने का समय आ गया है।" गौरतलब है कि एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक का विलय आज (1 जुलाई 2023) से प्रभावी होगा।