एचडीएफसी के शीर्ष 10 से बाहर होने के बाद कौन हैं भारत की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियां?
एचडीएफसी लिमिटेड बाज़ार पूंजीकरण के लिहाज़ से भारत की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची से बाहर हो गई है। सूची में ₹17.84 लाख करोड़ मूल्यांकन के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज़ पहले, टीसीएस दूसरे और एचडीएफसी बैंक तीसरे पायदान पर है। इसके बाद इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, एसबीआई, अदाणी ग्रीन एनर्जी, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल का स्थान है।