एचडीएफसी बैंक के पूर्व सीईओ आदित्य पुरी को डेलॉइट ने वरिष्ठ सलाहकार के रूप में किया नियुक्त
एचडीएफसी बैंक के पूर्व एमडी और सीईओ आदित्य पुरी को डेलॉइट में वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है। पुरी ने कहा, "मुझे इस कंपनी को जॉइन करते हुए बेहद खुशी हो रही है।" डेलॉइट की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, पुरी अपनी विशेषज्ञता और अनुभव का इस्तेमाल फाइनेंशियल सर्विसेज़ सेक्टर में तकनीक आधारित बदलावों को बढ़ावा देने में करेंगे।