एचडीएफसी बैंक ने एमसीएलआर में की 15 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी, लोन होंगे महंगे
देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी ने एक माह की एमसीएलआर में 15 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की जो 7 अगस्त से प्रभावी है। इसके कारण होम लोन, पर्सनल लोन और ऑटो लोन समेत सभी तरह के फ्लोटिंग लोन की ईएमआई बढ़ जाएगी। एचडीएफसी ने 3 महीने की एमसीएलआर को भी 10 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 8.70% कर दिया है।