एचडीएफसी बैंक में 9.99% हिस्सेदारी खरीदने के लिए एलआईसी को आरबीआई की मिली मंज़ूरी
एचडीएफसी बैंक में 9.99% हिस्सेदारी खरीदने के लिए एलआईसी को भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) की मंज़ूरी मिल गई है। बैंक ने एक्सचेंज़ फाइलिंग में बताया कि आरबीआई ने एलआईसी को 24 जनवरी 2025 तक एचडीएफसी बैंक में हिस्सेदारी हासिल करने की सलाह दी है। गौरतलब है, गुरुवार को एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.04% गिरकर ₹1,440.70 पर बंद हुए थे।