एचसी ने स्कूली छात्रों को पाठ्यपुस्तक मुहैया कराने को लेकर की दिल्ली सरकार की तारीफ
दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को सभी सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक वितरण का काम पूरा करने के लिए दिल्ली सरकार की तारीफ की। हाईकोर्ट ने कहा, "बहुत अच्छा, यह दिखाता है कि जहां चाह है वहां पर राह है।" इससे पहले हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार के अधिकारियों को पाठ्यपुस्तक वितरण में हुई देरी के लिए फटकार लगाई थी।