एचसी के आदेश पर बाइक स्टंट करने वाले युवक ने चेन्नई में बांटे रोड सेफ्टी से जुड़े पैंफ्लेट
मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर चेन्नई में 22-वर्षीय सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कोटला ऐलेक्स बिनॉय ने सोमवार को रोड सेफ्टी पैंफ्लेट बांटे। दरअसल, सितंबर में बिनॉय का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह बाइक स्टंट कर रहा था। इसे लेकर चेन्नई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था और कोर्ट ने 3-हफ्ते तक रोड सेफ्टी पैंफ्लेट बांटने की सशर्त ज़मानत दी थी।