एचसी के आदेश पर महाराष्ट्र सरकार ने शहीद मेजर सूद के परिवार को ₹1 करोड़ देने का किया फैसला

बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद महाराष्ट्र सरकार ने शहीद मेजर अनुज सूद के परिवार को ₹1 करोड़ की सहायता राशि देने का फैसला किया है। हाईकोर्ट ने कहा था कि शहीद के परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि वर्ष 2020 में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सूद शहीद हुए थे।

Load More