एचसी ने दिल्ली में तोड़ी गई '600 साल पुरानी मस्जिद' वाली जगह पर ईद की नमाज़ की नहीं दी अनुमति
दिल्ली हाईकोर्ट ने महरौली में तोड़ी गई 600 साल से अधिक पुरानी मानी जाने वाली 'अखूंदजी मस्जिद' के स्थल पर ईद के दौरान नमाज़ अदा करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा था, "अगर एक घंटे के लिए ईद की नमाज़ अदा करने की इजाज़त दी गई तो आसमान नहीं गिर जाएगा।"