एचसी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद के खिलाफ रेप का मामला वापस लेने की याचिका खारिज की
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद के खिलाफ रेप के एक मामले को वापस लेने की मांग वाली उत्तर प्रदेश सरकार की याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। अदालत ने राज्य सरकार को फटकार भी लगाई। अदालत ने कहा, "कानून पर अमल सभी के लिए एक जैसा और ऊपर से नीचे तक सभी के लिए एक समान होना चाहिए।"