एचसी ने सर्विस चार्ज नियम के उल्लंघन पर रेस्टोरेंट असोसिएशन्स पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना
दिल्ली हाईकोर्ट ने नैशनल रेस्टोरेंट असोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) और द फेडरेशन ऑफ होटल ऐंड रेस्टोरेंट असोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) को सर्विस चार्ज के नियमों का पालन न करने पर ₹1-₹1 लाख का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने एनआरएआई और एफएचआरएआई को अनिवार्य सर्विस चार्ज लेने वाले रेस्टोरेंट्स की जानकारी से जुड़ा हलफनामा दायर करने को कहा है।