एचसी ने सूरत लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार
गुजरात हाईकोर्ट ने मंगलवार को सूरत लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के खिलाफ दायर एक जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया। एचसी ने कहा कि चुनाव परिणामों को चुनौती देने के लिए चुनाव याचिका दायर की जानी चाहिए। गौरतलब है, बीजेपी प्रत्याशी मुकेश दलाल ने सूरत लोकसभा सीट से निर्विरोध जीत दर्ज की है।