एचसी से खारिज हुई केजरीवाल को सीएम पद से हटाने वाली याचिका, पूर्व एमएलए पर लगा जुर्माना

दिल्ली हाईकोर्ट ने 'आप' सरकार में मंत्री रहे व पूर्व विधायक संदीप कुमार की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पद से हटाने की मांग वाली याचिका को खारिज करते हुए उनपर ₹50,000 का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने कहा, "यह कोई जेम्स बॉन्ड फिल्म नहीं है जिसके बारे में हम सीक्वल बनाते रहेंगे...ऐसा मामला पहले खारिज हो चुका है।"

Load More