एजिंग को तेज़ करती हैं ये गलत आदतें, डॉक्टर ने दी सावधानी बरतने की सलाह
हार्ट सर्जन डॉ. जेरेमी लंदन ने कहा है कि रोज़मर्रा की कुछ आदतें एजिंग को तेज़ करती हैं। उनके मुताबिक, स्मोकिंग, लंबे समय तक बैठे रहना, मोटापा व खराब डाइट, लगातार तनाव और खराब नींद शरीर पर बुरा असर डालती है। ये आदतें सूजन, हार्मोन असंतुलन और बीमारियों का खतरा बढ़ाकर एजिंग प्रक्रिया को तेज़ कर देती हैं।