एजुकेटर ने बताया कैसे इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम युवाओं के सपनों को कर रहा है हाईजैक
एजुकेटर विजेंद्र चौहान ने बताया है कि इंस्टाग्राम का एल्गोरिदम युवाओं के सपनों को हाईजैक कर रहा है। उन्होंने कहा, "स्क्रीन पर दूसरे लोगों की ज़िंदगी परोसी जा रही है...कई बार यह नकली होती है। विद्यार्थियों की लाइफस्टाइल और उनकी वास्तविक ज़िंदगी में अंतर दिखता है। लोग इंस्टाग्राम पर दिखने वाली...लाइफस्टाइल की बराबरी करने के लिए तनाव में रहते हैं।"