एजुकेशन लोन किसके नाम पर होना चाहिए- स्टूडेंट या माता-पिता? जानें किसे बनाएं मुख्य कर्ज़दार
Live mint के मुताबिक, एजुकेशन लोन में स्टूडेंट को मुख्य कर्ज़दार बनाना चाहिए क्योंकि इसमें मौजूदा आय के बजाय उसकी भविष्य की कमाई की क्षमता को देखा जाता है। इसी वजह से लोन की अदायगी की ज़िम्मेदारी भी स्टूडेंट पर रहती है। हालांकि, स्टूडेंट के पास अक्सर क्रेडिट-हिस्ट्री या नियमित आय नहीं होती, इसलिए माता-पिता लोन में सह-कर्ज़दार/गारंटर बनते हैं।