एजाज़ खान के शो में लड़कियों के उतरवाए गए कपड़े और कराई गईं सेक्स पोज़ीशन; उठी कार्रवाई की मांग
एजाज़ खान के रिएलिटी शो 'हाउस अरेस्ट' के नाम पर लड़कियों के कपड़े उतरवाए गए और सेक्स पोज़ीशन कराई गईं जिसके बाद X पर कई यूज़र्स ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय को टैग कर कार्रवाई की मांग की है। इस पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय को टैग कर कहा, "यह नहीं चलेगा।"