एटीपी मास्टर्स 1000 का खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी बने रोहन बोपन्ना
भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना एटीपी मास्टर्स 1000 का खिताब जीतने वाले सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी बन गए हैं। 43-वर्षीय बोपन्ना ने अपने ऑस्ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एब्डेन के साथ इंडियन वेल्स मास्टर्स में मेन्स डबल्स के फाइनल में नील स्कप्सकी और वेस्ली कूलहॉफ की जोड़ी को 6-3, 2-6, 10-8 से हराकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।