एड्रेस अपडेट करने का मेसेज आए तो ना करें क्लिक, PIB ने फ्रॉड मेसेज को लेकर किया अलर्ट
पीआईबी ने एड्रेस अपडेट करने से जुड़े फ्रॉड मेसेज को लेकर अलर्ट जारी किया है। दरअसल, लोगों को भारतीय डाक के नाम से मेसेज आता है कि उनकी डिलीवरी सही एड्रेस पर पहुंचाने के लिए उन्हें अपना एड्रेस अपडेट करना होगा। पीआईबी ने एड्रेस अपडेट करने के लिए दिए गए किसी भी लिंक पर क्लिक नहीं करने को कहा है।