एडगर मिशेल द्वारा चंद्रमा पर पहनी गई रोलेक्स की घड़ी होगी नीलाम, ₹3 करोड़ होगी कीमत
अंतरिक्षयात्री एडगर मिशेल द्वारा चंद्रमा पर पहनी गई रोलेक्स की घड़ी नीलाम की जाएगी। मिशेल चांद पर जाने वाले छठे अंतरिक्षयात्री थे और उन्होंने वर्ष 1971 में अपोलो 14 मिशन के दौरान इस घड़ी को पहना था जिसमें 26 रत्न लगे हुए हैं। इस घड़ी को 24 अक्टूबर को नीलाम किया जाएगा जिसकी अनुमानित कीमत ₹3 करोड़ होगी।