एडजस्टमेंट: 'आपका कौनसा गुण सचिन, धोनी और कोहली में नहीं है' सवाल पर गांगुली
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने एक कार्यक्रम में 'आपका कौनसा एक गुण सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली में नहीं है' सवाल पर कहा है, "उनमें 'एडजस्टमेंट' (का गुण) नहीं है।" वहीं, 'तीनों खिलाड़ियों का कौनसा गुण लेना चाहेंगे' सवाल पर गांगुली ने कहा, "सचिन की महानता, विराट की आक्रामकता और धोनी की शांत रहने की कला।"