एडमिशन नहीं होने की वजह से हिमाचल प्रदेश के 99 सरकारी स्कूल होंगे बंद
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया है कि शून्य नामांकन वाले 89 राजकीय प्राथमिक स्कूलों व 10 माध्यमिक स्कूलों को बंद किया जाएगा। वहीं, 2 किलोमीटर के दायरे के प्राथमिक और 3 किलोमीटर के दायरे वाले माध्यमिक स्कूलों में 5 व इससे कम विद्यार्थी होने पर उन्हें विलय करने की स्वीकृति दी गई है।