एडवांस टैक्स की आखिरी किस्त भरने से चूक गए? जानें अब क्या हैं विकल्प
अगर किसी टैक्सपेयर ने 15-मार्च तक एडवांस टैक्स की आखिरी किस्त जमा नहीं की है तो उसके पास 31-मार्च तक भुगतान करने का मौका है। हालांकि, देरी से भुगतान करने पर इनकम टैक्स नियमों के तहत 1% प्रति माह की दर से ब्याज देना पड़ सकता है इसलिए टैक्सपेयर्स को जल्द-से-जल्द देनदारी का भुगतान करने की सलाह दी जाती है।