एडोबी के सह-संस्थापक जॉन वरनॉक का हुआ निधन

सॉफ्टवेयर कंपनी एडोबी के सह-संस्थापक जॉन वरनॉक (82) का शनिवार को उनके परिवार की मौजूदगी में निधन हो गया। ज़ेरॉक्स में काम करने के दौरान चार्ल्स गेश्के से मिले वरनॉक ने 1982 में उनके साथ एडोबी की स्थापना की थी। वरनॉक 2000 में एडोबी के सीईओ के पद से और 2001 में कंपनी के सीटीओ के पद से रिटायर हुए।

Load More