ग्रीस के एथेंस में धमाके से ढही 2 मंज़िला इमारत, 4 अमेरिकी समेत 6 लोगों की हुई मौत
ग्रीस की राजधानी एथेंस के ऐतिहासिक क्षेत्र प्लाका में तेज़ धमाके के साथ 2 मंज़िला इमारत ढह गई है। हादसे में चार अमेरिकी और एक ब्रिटिश-ग्रीक दंपति समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिकी नागरिक कुछ घंटों बाद स्वदेश रवाना होने वाले थे। धमाका किस वजह से हुआ इसे लेकर अब तक जानकारी सामने नहीं आई है।