एथेनॉल पेट्रोल टैंक में चींटियों वाले वायरल वीडियो पर गडकरी ने दिया 'व्हिस्की व रम' का उदाहरण
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उस वायरल वीडियो को खारिज़ किया जिसमें दावा किया जा रहा था कि E20 पेट्रोल में गन्ने का रस होने की वजह से फ्यूल टैंक में चींटियां आ जाती हैं। उन्होंने कहा, "एथेनॉल अल्कोहल है...जब लोग व्हिस्की/रम की बोतलें खोलते हैं तो क्या आसपास चींटियां इकट्ठी हो जाती हैं...ये दावे पूरी तरह से गलत हैं।"