एना की मौत पर सीतारमण के बयान की कांग्रेस ने की आलोचना, कहा- कितनी बेरहम हो सकती है सरकार?
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने 'वर्कलोड' के चलते 26-वर्षीय एना सेबेस्टियन पेरायिल की मौत पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि सीतारमण का एना और उसके परिवार को ज़िम्मेदार ठहराना और ऐसा कहना क्रूरता है कि घर पर स्ट्रेस मैनेजमेंट सीखना चाहिए था। उन्होंने X पर लिखा, "सरकार कितनी बेरहम हो सकती है?"