'एन इवनिंग इन पेरिस' में मेरे बिकिनी सीन को लेकर संसद में सवाल उठाए गए थे: शर्मिला टैगोर
अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने कहा है कि फिल्म 'एन इवनिंग इन पेरिस' (1967) के एक सीन में उन्हें बिकिनी में देखकर लोग चौंक गए थे। उन्होंने कहा, "न सिर्फ दर्शक बल्कि इंडस्ट्री के लोग भी हैरान थे...(इस सीन को लेकर) शायद संसद में सवाल उठाए गए थे।" बकौल शर्मिला, आजकल की फिल्मों की तुलना में वह सीन काफी सभ्य था।