एंथ्रोपिक के CEO के बाद ऑल्टमैन व मस्क ने भी AI डेवलपमेंट की रफ्तार धीमी करने पर जताई सहमति
एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई के AI डेवलपमेंट की रफ्तार धीमी करने की अपील के बाद उनके प्रतिद्वंद्वियों OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन और xAI के CEO एलन मस्क ने उनकी पहल का समर्थन किया है। ऑल्टमैन ने लिखा, "स्वतंत्र मूल्यांकनकर्ताओं को कर्मचारियों जैसी पहुंच देने की प्रतिबद्धता एक शानदार विचार है।" मस्क ने लिखा, "डारियो सही कह रहे हैं।"