एनआईए ने अफगानिस्तान जाने की योजना बना रहे दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया
एनआईए ने अफगानिस्तान जाने की योजना बना रहे दो संदिग्ध आतंकवादियों को भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा (एक्यूआईएस) की गतिविधियों से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया है। ये लोग विदेश में आतंकवादी संगठनों से जुड़े हैंडलर्स के संपर्क में थे। यह मामला देश में आतंकी कृत्यों में शामिल करने के लिए युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और उकसाने से जुड़ा है।