एनआईए ने आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामले को लेकर श्रीनगर में 9 जगहों पर की छापेमारी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामले को लेकर श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में 9 जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान एनआईए के अधिकारियों के साथ पुलिस और सीआरपीएफ की टीम भी मौजूद थी। एनआईए ने 2022 में दर्ज किए गए एक मामले के तहत आतंकवाद से जुड़े लोगों के विभिन्न ठिकानों पर यह कार्रवाई की है।