एनआईए ने कर्नाटक और महाराष्ट्र में आतंकी हमले की साज़िश को लेकर शुरू की छापेमारी
एनआईए शनिवार सुबह से कर्नाटक व महाराष्ट्र के 40 से ज़्यादा स्थानों पर छापेमारी कर रही है। एनआईए ने आईएसआईएस द्वारा आतंकी हमले करने की साज़िश से संबंधित एक मामले में यह छापेमारी की है। एनआईए ने कर्नाटक में 1, पुणे में 2, ठाणे ग्रामीण में 31, भायन्दर में 1 और ठाणे शहर में 9 जगहों पर छापेमारी की है।