एनआईए ने यूपी के 5 ज़िलों में नक्सलियों से जुड़े 8 ठिकानों पर की छापेमारी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को नक्सलियों से जुड़े एक मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के 5 ज़िलों में उनके संदिग्ध 8 ठिकानों पर छापेमारी की। इन ज़िलों में प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, आज़मगढ़ और देवरिया शामिल हैं। इस दौरान एनआईए ने कई लोगों से पूछताछ भी की और इन जगहों को सील कर दिया।