एनआईटी कालीकट की महिला प्रोफेसर ने फेसबुक पर लिखा 'गोडसे पर गर्व है', दर्ज हुआ केस
केरल स्थित एनआईटी कालीकट की एक महिला प्रोफेसर के खिलाफ महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे की फेसबुक पर प्रशंसा करने को लेकर केस दर्ज हुआ है। दरअसल, महिला ने एक वकील के फेसबुक पोस्ट पर कमेंट करते हुए 'भारत को बचाने के लिए गोडसे पर गर्व है' लिखा था जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया।