एनआरआई कपल उड़ान रीशेड्यूल होने के चलते मुंबई के होटल में रुका था, आग लगने पर हुई मौत

मुंबई के होटल गैलेक्सी में रविवार को आग लगने के चलते जान गंवाने वाले 3 लोगों में एनआरआई किशन हलाई (28) और उनकी मंगेतर रूपल वेकारिया (25) शामिल हैं। दोनों मुंबई से नैरोबी (केन्या) जाकर शादी करने वाले थे। किशन, रूपल, रूपल की मां और बहन को उड़ान रीशेड्यूल होने के बाद संबंधित एयरलाइन ने इस होटल में रुकवाया था।

Load More